एक पाकिस्तानी महिला नौशेरा की लाम सेक्टर कांची पोस्ट से भारतीय सीमा में दाखिल हो गई। सेना की पंद्रह असम बटालियन के जवानों ने उस महिला को पकड़ लिया और पाकिस्तान की सीमा में वापस भेज दिया।
सेना द्वारा महिला शबाना पत्नी मकसूद अहमद निवासी चंजर ( पाकिस्तान) निवासी का मेडिकल चेकअप कराया गया। इसमें उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं पाई गई।
बाद में महिला को पुंछ सेक्टर के चक्का दा बाग मार्ग से पाक अधिकारियों से बात कर पाकिस्तान भेज दिया गया।