फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तानी जासूस के आरोप में रेलवे कर्मचारी से गोपनीय स्थान पर पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार रेलवे कर्मचारी से जांच एजेंसी गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और रेलवे प्रशासन चुप्पी साधे है। आरोपी को जांच एजेंसी ने शुक्रवार को हिरासत में लिया था। उसके मोबाइल फोन सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है हिरासत में लिए रेलवे कर्मचारी के मोबाइल से सैन्य ठिकानों सहित रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों के फोटो मिले हैं। कर्मचारी रेलवे के टेलिकम्युनिकेशन विंग में तैनात था। ऐसे में उसके साथ रेलवे से जुड़ी सूचना होगी, जिसका दुश्मनों को पता चलने से रेलवे को काफी क्षति पहुंच सकती है। ऐसे में जांच एजेंसी हर एंगल पर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी दो साल से जम्मू रेलवे स्टेशन पर कार्यरत था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें