पकड़े गए पाकिस्तानी युवक को वीरवार की शाम को रेंजरों को सौंप दिया। बीएसएफ ने उसे सोमवार की देर रात को पकड़ा था, जब वह तारबंदी पार कर आ गया था।
पाकिस्तान के नारोवाल जिला के तहसील जफरवाल स्थित चक्क मिर्जा का रहने वाला बारिश अली (25) पुत्र मोहम्मद इकबाल को विक्रम पोस्ट के नाका 13 पर पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने बताया था कि वह तीन भाई है, जिनमें से दो शादीशुदा हैं।
उसने बताया कि वह सबसे छोटा है और परिवार से संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। इसी दौरान उसका झगड़ा हो गया।
इसके बाद तारबंदी के पास आ गया और मौका देख उसे पार कर इस तरफ आ गया। पकड़े गए पाक युवक से दिनों तक पूछताछ की गई। इसके बाद उसे वापस भेज दिया गया।