फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में एलओसी पर एक घंटे में 3 जगह ड्रोन घुसपैठ, सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-चक्कां दा बाग में ड्रोन के साथ देखी गई संदिग्ध हरकत, बलनोई व सलोत्री में भी पाकिस्तान ने भेजे ड्रोन
विज्ञापन

-हथियार, नशीले पदार्थ और आतंकी घुसपैठ की आशंका, सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। लगातार ड्रोन और जमीनी रास्तों से घुसपैठ कराने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार सुबह एलओसी पर सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में एक घंटे के भीतर तीन जगह ड्रोन की घुसपैठ कराने की पाकिस्तान ने नापाक कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों ने निगरानी बढ़ा दी है।
सबसे पहले सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच चक्कां दा बाग क्षेत्र मेंं जीरो लाइन के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र तेत्रीनोट से ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। यहां ड्रोन घुसपैठ के साथ संदिग्ध हरकत भी देखी गई। अग्रिम चौकियों पर तैनात सेना ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने 12 से 15 राउंड फायर किए, जिससे ड्रोन और संदिग्ध वापस पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) की तरफ भाग भाग गए। इसी बीच मेंढर में नियंत्रण रेखा पर बलनोई में पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते देखा गया। सेना की गोलीबारी के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान वाले इलाके में लौट गया। इसके बाद पुंछ के सलोत्री क्षेत्र में भी उस पार से ड्रोन ने घुसपैठ का प्रयास किया, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, ड्रोन से हथियार या नशीले पदार्थ गिराने और आतंकी घुसपैठ की आशंका जताई जा रही है। सैन्य के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है कि पिछले कुछ समय से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन घुसपैठ के नियमित प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें भारतीय सेना नाकाम कर रही है।

डेढ़ माह में पुंछ में एलओसी पर 5वीं बार पाकिस्तान ने भेजे ड्रोन
सूत्रों के अनुसार, पुंछ जिले में पिछले डेढ़ माह में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन घुसपैठ की यह पांचवीं घटना है, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। 12 फरवरी को भी मनकोट सेक्टर में ड्रोन की घुसपैठ कराने की पाकिस्तान ने कोशिश की। बीते दिन वीरवार को भी पुंछ में एलओसी के करीब पाकिस्तानी लड़ाकू विमान उड़ान भरते देखे गए। विमान काफी देर तक आसमान में मंडराते रहे।
विज्ञापन


ड्रोन की सूचना देने पर मिलेगा तीन लाख का इनाम
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में एक घोषणा की है। इसमें बताया गया है कि सीमा पार से ड्रोन घुसपैठ, हथियार और नशीले पदार्थ गिराने की सूचना देने वाले को तीन लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें