जम्मू। जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा मकवाल सेक्टर में घुसपैठ कर आया पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद साकिब को पूछताछ के लिए जॉइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) के हवाले किया है। पाकिस्तानी नगारिक सतवारी पुलिस थाने में हिरासत में था। पुलिस को उसके बयानों पर शक है। वह भटकाने का प्रयास कर रहा है। एक दिन की पूछताछ होने के बाद सतवारी पुलिस ने उसे जेआईसी के हवाले कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों यह पता लगाने में जुटी है कि घुसपैठ का उचित कारण क्या था। बता दें मंगलवार शाम 20 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद साकिब को तारबंदी के पास से पकड़ा था। उससे पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान कार्ड मिला था। ब्यूरो
स्कॉस्ट की कठुआ की छात्रा ने की आत्महत्या
जम्मू। स्कॉस्ट जम्मू में द्वितीय वर्ष में जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉजी) की 21 साल की छात्रा दीपाली शर्मा ने आत्महत्या कर ली। दीपाली कठुआ के वार्ड नंबर 21 राम नगर कॉलोनी की रहने वाली थी। हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई। उसने दुपट्टे की मदद से फंदे पर लटक कर जीवन समाप्त कर लिया। बताया जा रहा कि वह वीरवार को ही घर से आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेजा है। ब्यूरो