सांबा। जिले में एम्स क्षेत्र के रेलवे पटरी के निकट से एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। जिसे जीआरपी व पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस को गश्त के दौरान पटरी के निकट से एक गुब्बारा मिला, जिस पर पाकिस्तान लिखा हुआ था। पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है।