फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकत: अरनिया सेक्टर में विक्रम पोस्ट पर की फायरिंग, दो जवान घायल

Wed, 18 Oct 2023 11:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मंगलवार की रात आठ बजे विक्रम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से ब्रस्ट फायर किया गया। इसकी चपेट में दो जवान आ गए। एक के पेट तथा दूसरे के हाथ में गोली लगी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अर्शिद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में विक्रम पोस्ट पर मंगलवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। दोनों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात आठ बजे विक्रम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से ब्रस्ट फायर किया गया। इसकी चपेट में दो जवान आ गए। एक के पेट तथा दूसरे के हाथ में गोली लगी है। तत्काल दोनों घायलों को निकालकर बीएसएफ के जवानों ने जीएमसी पहुंचाया। विक्रम पोस्ट पर बीएसएफ के 120 बटालियन की तैनाती है। इस बीच बीएसएफ तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसी को भी बॉर्डर की ओर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। 

इस बीच सूत्रों ने बताया कि सीमा पार से घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी रेंजरों ने आतंकियों को कवर फायर दिया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार घायल होने वालों में पश्चिम बंगाल के आलोक साहा व सुरजीत विश्वास शामिल हैं। हालांकि, इस संबंध में बीएसएफ की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें