जममू। भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम देकर हिंदुओं व मुसलमानों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य शांति को भंग करना है। लेकिन कश्मीर अकेला नहीं है। हर भारतीय घाटी के लोगों के साथ खड़े हैं। - ब्यूरो