फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी बोले : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पाकिस्तान की देन, हमारी कोशिश इसे जड़ से खत्म करना, इस साल 31 आतंकी ढेर

Thu, 28 Sep 2023 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की जननी पाकिस्तान है। इससे पहले पड़ोसी राज्य पंजाब में भी आतंकवाद का दौर पाकिस्तान की ही देन था।
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बुधवार को डोडा जिले के गंदोह में एक पुलिस परिसर का उद्घाटन करने के बाद सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की जननी पाकिस्तान है। इससे पहले पड़ोसी राज्य पंजाब में भी आतंकवाद का दौर पाकिस्तान की ही देन था।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि जब पंजाब में उग्रवाद का दौर था तब जम्मू-कश्मीर के भी कुछ इलाके उससे प्रभावित थे। पंजाब में उग्रवाद खत्म होने के बाद कश्मीर में उग्रवाद शुरू हुआ। दोनों जगहों पर उग्रवाद का जन्मदाता पाकिस्तान ही है। डीजीपी ने कहा कि दो जगह दो तरह के उग्रवाद हैं, लेकिन उनकी मां एक है।

शांति में जीना चाहते हैं गंदोह, किश्तवाड़ और डोडा के लोग
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि सुरक्षा बल पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे उग्रवाद पर कड़ी नजर रख रहे हैं। वर्तमान में उग्रवाद को खत्म करने के लिए व्यापक अभियान चल रहा है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गंदोह, किश्तवाड़ और डोडा के लोग शांति के माहौल में अपना जीवन जी सकेंगे। यही मेरी प्रार्थना है और यही हमारा प्रयास है।
विज्ञापन


इस साल 31 आतंकी ढेर
साल 2023 में अब तक कश्मीर में संयुक्त ऑपरेशन में कुल 31 आतंकी मारे गए हैं। स्थानीय पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और एसएसबी के साथ संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और बीएसएफ के संयुक्त अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में पांच आतंकवादी मारे गए और जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में 23 आतंकवादी मारे गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें