जम्मू। अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर बस स्टैंड परिसर में पोस्टर एवं पेंटिंग प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूक किया गया। कलाकार सुरेश शर्मा ने कहा कि वह पिछले कई सालों से नशे के खिलाफ काम कर रहे हैं। वह समुदाय के विभिन्न वर्गों को संवेदनशील बनाने और जागरूकता के स्तर को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कॉलेजों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों, रोड शो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है। इस मौके पर एसएचओ विकास डोगरा और अन्य मौजूद रहे।