फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बसों में विद्यार्थियों से ओवरचार्जिंग, विरोध पर बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों से बसों में ओवरचार्जिंग की जा रही है। सामान्य किराए से मात्र पांच रुपये कम लिए जा रहे हैं, जबकि तय किराए से 8 रुपये अधिक है। हैरत की बात तो यह है कि विरोध करने पर परिचालक बदसलूकी पर उतर आते हैं। ऐसे में शिकायत करने के लिए विद्यार्थियों के पास कोई विकल्प नहीं है। खासकर छात्राएं दुर्व्यवहार से आहत होती हैं।
आरएस पुरा से महिला कॉलेज गांधी नगर में पढ़ाई करने जा रही प्रथम वर्ष स्नातक की छात्रा ने बताया कि आरएस पुरा से सतवारी का किराया आम यात्रियों से 25 रुपये लिया जाता है। इस हिसाब से विद्यार्थी किराया 12 से 15 रुपये बनता है। मगर कंडक्टर 20 रुपये लेता है। विरोध करने पर बदतमीजी की जाती है। जम्मू विश्वविद्यालय की अन्य छात्रा ने बताया कि किराया अधिक लेने की शिकायत करने के लिए बस में कोई नंबर अंकित नहीं है। उधर, एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि यदि ओवरचार्जिंग के विरोध में महिला छात्राओं से बदसलूकी हो रही है तो कार्रवाई की जाएगी। बता दें जम्मू के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों में पढ़ने आने वाली छात्राओं के लिए अलग से बस नहीं चलती जबकि बड़े स्तर पर छात्राएं जम्मू आती हैं। आरएस पुरा, बिश्नाह, अखनूर तक कोई महिला बस नहीं है।
विज्ञापन


ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। न ही कोई प्रतिनिधित्व आया। कॉलेजों में बच्चे पढ़ने आते हैं और पढ़ाई कर चले जाते हैं। बाहर क्या हो रहा है, इसमें क्या किया जा सकता है। अगर ऐसा हो रहा है तो संबंधित विभाग को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

बचन लाल, वीसी क्लस्टर यूनिवर्सिटी
बसों में यदि ओवरचार्जिंग हो रही है तो जांच कराएंगे। ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे कि ओवरचार्जिंग या फिर बदसलूकी करने पर शिकायत की जा सके। आरएस पुरा रूट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
फैजल कुरेशी, एसएसपी यातायात पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें