फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसवाल ने ली हाईकोर्ट के जस्टिस की शपथ

विज्ञापन
oswal took over oath of judge highcourt jammu - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जम्मू। रजनीश ओसवाल जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के जजों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। वीरवार को उन्होंने जस्टिस के तौर पर शपथ ली। हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने उन्हें शपथ दिलाई। ओसवाल हाईकोर्ट के पहले ऐसे जज हैं, जिन्होंने भारतीय संविधान के तहत शपथ ली है। इससे पहले जम्मू कश्मीर का अपना संविधान था। जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पुनर्गठन होने पर अब हाईकोर्ट भारतीय संविधान के तहत कार्रवाई करता है। इससे पहले रहे जजों ने राज्य के संविधान के तहत शपथ ली थी। शपथ समारोह को हाईकोर्ट ने आनलाइन चलाया। क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है। इससे पहले हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार संजय दार ने राष्ट्रपति के वारंट को पढ़कर सुनाया। उपराज्यपाल द्वारा प्रमाणित पत्र को भी पढ़ा। शपथ समारोह में डीजीपी दिलबाग सिंह, एडवोकेट जनरल समेत कुछ अन्य जज मौजूद रहे। जस्टिस ओसवाल के आने से अब जजों की संख्या 9 हो गई है। हालांकि अब भी 8 जजों की कमी है। हाईकोर्ट के लिए कुल 17 जजों की मंजूरी है। पोसवाल जम्मू के डीबीएन, रणवीर हायर सैकेंडरी जैसे स्कूल से पढ़ाई किए हैं। जिनका जन्म 1973 को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें