फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आदेश न मानने पर शिक्षा विभाग प्रधान सचिव एवं निदेशक का व्यक्तिगत वेतन अटैच करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अदालती निर्देश का पालन न करने पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और निदेशक के वेतन को अटैच कर दिया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (उप-न्यायाधीश) जम्मू अंजुम आरा ने सोमवार मामले से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रधान सचिव और निदेशक स्कूल शिक्षा के व्यक्तिगत वेतन को कुर्क करने का आदेश दिया। शिक्षक की नियुक्ति से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि काेर्ट के आदेश का पालन करने की रिपोर्ट जमा करने की जगह स्टेटस रिपोर्ट पेश कर दी गई। अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के लिए और समय की मांग की गई। मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और निर्देश दिया कि उक्त अधिकारियों के व्यक्तिगत वेतन खाते को अगले आदेश तक अटैच किया जाए। बता दें कि यह मामला शिक्षक के पद सृजित करने से संबंधित है। जिसका पालन करने के लिए आदेश दिया गया था। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें