श्रीनगर। प्रतिबंधित संगठन जमायत-ए-इस्लामी के प्रवक्ता समेत तीन लोगों पर लगाए गए पीएसए को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया। जस्टिस ताशी राबस्तान ने जमात प्रवक्ता जाहिद अली व बांदीपोरा के जिलाध्यक्ष सिकंदर मलिक के अलावा पुलवामा निवासी ओजीडब्ल्यू समीर वानी से पीएसए हटाने का आदेश दिया। इसी प्रकार कश्मीर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मियां कयूम पर लगे पीएसए हटाने की सुनवाई पर जस्टिस राबस्तान ने कहा कि कोर्ट प्रिवेंटिव डिटेंशन तय करने का सही फोरम नहीं है। ब्यूरो