फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गणतंत्र दिवस समारोह की जल्द शुरू करें रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गणतंत्र दिवस-2023 के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को अंतिम रूप दिया जाए। साथ ही जल्द रिहर्सल शुरू की जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त रमेश कुमार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निदेशक स्कूल शिक्षा और जम्मू कश्मीर एवं सांस्कृतिक अकादमी को दिए।
विज्ञापन

इस दौरान समारोह की व्यवस्थाओं में समन्वय के लिए विभागीय प्रमुखों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है। मंडलायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह की समयबद्ध व्यवस्था और सफल आयोजन के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल रहे। जेएमसी को मुख्य और अभ्यास स्थलों पर स्वच्छता, पानी के टैंकर और मोबाइल शौचालय की सुविधा करने को कहा गया। जिला उपायुक्त जम्मू को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए समितियों का गठन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें