जम्मू। लंपी बीमारी के संदिग्ध मामलों से बचाव के लिए टीमें घर-घर जाकर संपर्क करें और हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाए। यह निर्देश कृषि उत्पादन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बीमारी से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए।
पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एसीएस को गांठदार त्वचा रोग के कारणों और लक्षणों से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि पशुपालन विभाग द्वारा कई संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है और बहुत कम मामलों की पुष्टि हुई है। विभाग हर जिले से सैंपल लेकर लैब टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं। एसीएस ने कहा कि जनता को आश्वस्त किया जाना चाहिए कि घबराने की जरूरत नहीं है और सरकार बीमारी को कम करने के लिए हर कदम उठा रही है। उन्होंने सभी मुख्य पशुपालन अधिकारियों, उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को बिना अनुमति के अपने-अपने स्थलों से बाहर नहीं जाए। एसीएस द्वारा निर्देशित किया गया था कि पशुपालन हेल्प लाइन नंबर 1962 का सार्वजनिक किया जाए। पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर संक्रमित पशुओं का निरीक्षण कर उन्हें अलग किया जाए।