रामगढ़। सेना ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल नंदपुर में आउटरीच प्रयास को जारी रखते हुए कंप्यूटर लगवाए हैं। टाइगर डिवीजन की सनराइज ब्रिगेड सीमावर्ती क्षेत्रों में साइबर साक्षरता ला रही है। कंप्यूटर लगने से बच्चों के चेहरे पर खुशी है। सेना की इस पहल को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने खूब सराहा, और धन्यवाद किया। प्रधनाचार्य बिशंबर दास ने कहा कि सेना हमेशा आगे आती रही है। हमारी वास्तविक आवश्यकताओं को समझती है।