फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन से पहले किया पांच सदस्यीय पैनल गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विपक्षी दलों ने गठबंधन के कार्यक्रमों और दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के समन्वय के लिए एक पैनल का गठन किया है। यह कदम 10 अक्टूबर को जम्मू में भाजपा के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले उठाया गया है।
विज्ञापन

समिति में कांग्रेस नेता रवींद्र शर्मा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के रतन लाल गुप्ता और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह शामिल होंगे। इसमें शामिल एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में गठबंधन के कार्यक्रमों और रोजमर्रा की गतिविधियों के बेहतर समन्वय के लिए विपक्षी दलों द्वारा एक उप-समूह का गठन किया गया है। एक बार विरोध प्रदर्शन समाप्त हो जाए तो विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को जम्मू-कश्मीर में आमंत्रित किया जाएगा। ज्ञात हो कि नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में गत मंगलवार को हुई बैठक में भाजपा के खिलाफ 10 अक्तूबर को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया गया था। ब्यूरो

छह सौ कर्मचारियों की फाइनल सूची जल्द हो जारी

जम्मू। सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन ने अस्थायी कर्मचारियों की फाइनल सूची जारी करने के समर्थन में टाउन हाल में प्रदर्शन किया। अध्यक्ष रिंकू गिल ने कहा कि छह सौ कर्मचारियों की मेडिकल सहित सभी परीक्षाएं हो चुकी हैं मगर फाइनल सूची जारी नहीं हो रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआरओ 43 को लागू किया जाए। इससे कर्मचारियों के परिवारों को भी सुविधा मिलेगी। सफाई कर्मचारियों के लिए कॉलोनियाें का निर्माण किया जाए। साथ ही मानदेय की अदायगी हर माह पहली को होनी चाहिए। स्थिति यह है कि हर माह वेतन दस से 15 तारीख तक आता है। इससे कर्मचारियों को परेशानी पेश आती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में खाली कर्मचारियों के पदों को भरा जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें