जम्मू। समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा ने लोअर रूपनगर में बाल विकास केंद्र वाइब्रेंट यंग ओपन माइंड्स का उद्घाटन किया। वीवाईओएम की स्थापना समाज कल्याण विभाग की ओर से ब्रेनप्रेन्योर्स फाउंडेशन के सहयोग से की है। उन्होंने कहा कि यूटी में ऐसे केंद्र खोलने की मांग की जा रही है, जो बौद्धिक रूप से विकलांग बच्चों की जरूरतों को पूरा करते हैं।
ब्रेनप्रेन्योर्स के प्रतिनिधियों न्यूरोलाजिस्ट डॉ. सुशील राजदान ने सुनैना टिक्कूने फिजियोथेरेपी, विशेष शिक्षा, स्पीच थेरेपी, व्यावसायिक थेरेपी, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन सेवाएं प्रदान करने में वीवाईएओएम की भूमिका पर प्रकाश डाला। विभाग पीएचएच और एएवाई राशन कार्डधारकों को बाल विकास केंद्र की सुविधा मुफ्त प्रदान कर रहा है। वहीं, अन्य लाभार्थियों से बहुत मामूली शुल्क लिया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि केंद्र का लाभ सभी को मिल रहा है। केंद्र की इस सुविधा का उद्देश्य उन बच्चों की पहचान करना है, जिन्हें विकास की शीघ्र आवश्यकता है।