फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ओपन जम्मू ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। दो दिवसीय ओपन जम्मू ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आगाज मंगलवार को इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भगवती नगर में हुआ। पहले दिन पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में कैडेटों और सब जूनियर एथलीटों के बीच लड़ाकू कौशल प्रदर्शन देखा गया। जम्मू संभाग के विभिन्न स्कूलों और क्लबों से 450 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। माई यूथ माई प्राइड के तहत प्रतियोगिता का नेतृत्व जेकेटीए के अध्यक्ष राजेश पंगोत्रा और तकनीकी टीम का नेतृत्व अतुल पंगोत्रा ने किया। रेफरी पैनल में हरीश टोकस, ब्रिंदर सिंह मन्हास, नितीश आनंद, नरिंदर शर्मा, आंचल शर्मा, दुष्यंत कपटा, सूर्यांश विक्टर शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, आर्यन सिंह चिब और सोहम शर्मा शामिल थे। मुख्यातिथि जेकेएससी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भगवती नगर की मैनेजर रितिका सलाथिया ने पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। विजेता ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जयपुर में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यूटी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें