जम्मू। जम्मू कश्मीर पुलिस के साइबर सेल ने दो लाख की आनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में 170000 की राशि का भुगतान रोकने का दावा किया है। 150000 की वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने टेलीग्राम पर पैसा लगाया और राशि खो दी। एक अन्य शिकायत में 50000 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का मामला मिला। जिसमें व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा गया, जिसमें कार्यों को पूरा करने, गूगल मैप्स पर स्थानों की समीक्षा करने आदि के लिए पुरस्कार देने का वादा किया गया और राशि खो दी।