फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक दिन में ही बढ़ गए 10 रुपये दाम, 40 रुपये किलो में बिका प्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बीते दिन प्याज 30 रुपये किलो बिका, जो सोमवार को 40 रुपये हो गया। करीब 10 घंटे के अंतराल में कीमत 10 रुपये बढ़ गई जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया। लोगों का कहना है कि टमाटर के बाद अब प्याज रुलाने लगा है। सरकार द्वारा प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी टैक्स लगाने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही। ढाबा संचालक रोशन लाल का कहना है कि सुबह 40 रुपये किलो में प्याज लेकर आए। पहले टमाटर अब प्याज के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है। दाम बढ़ने के कारण अब पांच के बजाय दो किलो प्याज लेकर आए हैं। नरवाल मंडी में सब्जी के थोक विक्रेता मन्नू पुरी का कहना है - प्याज की आवक कम होने से कीमत बढ़ रही है। व्यापारियों के पास जो स्टाक था वह भी खत्म हो गया है। शुक्रवार को 20 से 22, शनिवार को 22 से 25 रुपये में प्याज बिका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें