फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस सहित एक युवक गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जिला पुलिस की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक युवक को चरस की छह छल्लियों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य भागने में कामयाब रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जिला मुख्यालय के साथ लगते कयाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान दो युवकों को संदिगध परिस्थितियों में घूमते देखा। तलाशी लेने पर उनके पास से चरस की छह छल्लियां बरामद हुईं। गिरफ्तार युवक की पहचान अरशद हुसैन और फरार की पहचान सरदाम दोनों निवासी कयाला के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि अभियान के तहत दो माह में 67 मामले दर्ज कर 85 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें