जम्मू। जिले की मनवाल पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल करते हुए आठ मवेशियों को मुक्त करवा एक वाहन को जब्त किया है।
पुलिस ने काॅन्वेंट स्कूल के पास कथार इलाके में जेके14जे1617 नंबर वाले वाहन के चालक को जांच के लिए रुकने को कहा। इस पर चालक वाहन वहीं छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें आठ पशु मिले। इस संबंध में थाना झज्जर कोटली में बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो