जम्मू। ऑपरेशन कामधेनु के तहत गोवंश तस्करों पर शिकंजा कसते हुए थाना नगरोटा की पुलिस टीम ने पशु तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया।
बन टोल प्लाजा पर जेके 02 सीडी 8848 नंबर वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। इसमें 17 पशु बरामद हुए। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। 17 गोवंश को मुक्त कराया गया और वाहन जब्त कर लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो