फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई लांजन में तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले की ठाकराकोट तहसील के साई लांजन इलाके में तेंदुए ने हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया है। उसकी पहचान मोहम्मद बशीर (35) निवासी साई लांजन, ठाकराकोट के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल व्यक्ति ने बताया कि वह घर के आंगन में काम कर रहा था। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना के बाद तलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने वन्य जीव विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें