फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडगाम में ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में सोमवार को कांटाबाग के पास माजहोम-बडगाम रेलवे सेक्शन के करीब ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान बडगाम जिले के सोनार कालीपोरा बीरवाह निवासी अली मुहम्मद मीर (52) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई, जब मीर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था और सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

स्थानीय अधिकारियों ने घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें