आरएस पुरा। कस्बे के पास चौहाला मोड के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान स्वर्ण कुमार निवासी बरनोटी (कठुआ) के रूप में हुई है। आरएस पुरा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर एक नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका, जिसके बाद सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।