फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और युवक आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा में शामिल, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Wed, 28 Mar 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के एक और युवक ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा संगठन में शामिल हो गया। श्रीनगर शहर के एक युवक ने आतंकवाद का दामन थाम लिया है। खान्यार के फैज मुश्ताक वजा नामक युवा का हथियार के साथ फोटो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि वह लश्कर-ए-ताइबा में शामिल हुआ है और उसका कोड नाम अबु ओसामा है। तस्वीर में उसके 23 मार्च को संगठन में शामिल होने की तिथि दर्ज है। ज्ञात हो कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के गंडीबाग काकपोरा के तीन युवा गत 19 मार्च से लापता हैं। 

इनमें एक कश्मीर विश्वविद्यालय का छात्र भी है। चर्चा है कि इन्होंने आतंकी संगठन ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले भी कई युवाओं ने आतंवाद का रास्ता चुना है।
विज्ञापन


हाल ही में उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिला कुपवाड़ा के लोलाब से एक और युवक आतंक की राह पर चल पड़ा है। परिवार के सदस्यों ने इस बारे में सोशल मीडिया से जानकारी होने की बात कही है। जानकारी के अनुसार एएमयू के  पूर्व रिसर्च स्कॉलर मन्नान वानी के बाद लोलाब का यह दूसरा ऐसा युवा है जिसने आतंक का दामन थामा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें