फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनडीपीएस एक्ट के मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार, 4.87 लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 4.87 लाख नकदी के साथ मादक पदार्थ जब्त किया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान निशान सिंह निवासी पुराना दीवानगढ तहसील सुचेतगढ़ के रूप में गई। आरएस पुरा दवलैड मार्ग पर स्थित ग्रिड स्टेशन खंबे गांव के पास तलाशी के दौरान 10.55 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन तौलने वाली मशीन बरामद की गई। आरएस पुरा पुलिस की और पूछताछ के दौरान, निशान सिंह ने खुलासा किया कि उसने यह प्रतिबंधित पदार्थ सुरिंदर पाल सिंह उर्फ़ निवासी चंदू चक, तहसील सुचेतगढ़ से खरीदा था। त्वरित कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार अखिल मलगोत्रा की मौजदगी में पुलिस ने गाव लगडेयाल से आरोपी सुरेंद्र पाल सिंह को उसके निजी वाहन जेके 0 2 सी वी-2161 गांव बासपुर की ओर आते हुए रोका गया। वाहन की तलाशी में 4,87,500/ नकद, एक चांदी की पन्नी, दो लाइटर और हेरोइन सूंघने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक मुड़ा हुआ 20 रूपये का नोट बरामद किया। आरएस पुरा पुलिस की और से कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वाहन, नकदी और अन्य बरामद सामान जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें