रामबन। बटोत के चंपा इलाके में एक तेज रफ्तार टिप्पर की बाइक से टक्कर होने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान संजीत कुमार पुत्र दलीप सिंह चंपा, बटोत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक नाशरी से बटोत जा रहे तेज रफ्तार टिप्पर (जेके02सीजी-0131) ने सामने से आ रही बाइक (जेके 02 बीए-9611) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी बटोत लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, टिप्पर चालक घटना के बाद से वाहन सहित फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।