फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में स्कूटी और बाइक की टक्कर, तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी, एक जम्मू रेफर

Mon, 24 Jun 2024 05:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। भटेयारी गांव के पास बिश्नाह बाड़ी ब्राह्मणा मुख्य मार्ग पर देर रात एक स्कूटी (जेके02बीएम3550) और बाइक (जेके02बीवी7760) के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में सौरव शर्मा (20) साल पुत्र श्यामलाल निवासी बिश्नाह, पुरुषोत्तम चौधरी (40) साल पुत्र मोहेंद्र पाल निवासी बाड़ी ब्राह्मणा तथा अभिनव जोशी (36) साल पुत्र गिरधारी लाल निवासी ग्रेटर क्लास है हादसे के बाद गांव के स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने सौरभ शर्मा को जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें