फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू से युवक की माैत, विभाग अलर्ट

Mon, 21 Oct 2024 04:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा जिले का नड ब्लाॅक अति संवेदनशील कुल 20 हॉट स्पाट बने, 300 मामले आए
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा- मरीज के घर के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी किया जा रहा स्प्रे
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर/सांबा। कस्बा के रहने वाले सुशील कुमार (27) की डेंगू से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक कुछ दिन से बुखार से पीड़ित था।
युवक सुशील कुमार को मामूली बुखार था, जब जांच करवाई तो डेंगू की पुष्टि हुई। इस पर घरवालों ने विजयपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, वहां तैनात डॉक्टरों ने जांच की।
इसके बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। सुशील कुमार की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया। लुधियाना अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में डेंगू से युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। डेंगू से युवक की मौत का पहला मामला सामने आया है।
नड ब्लाॅक में ही कुल 20 हाॅट स्पाट बनाए गए हैं। इस माह 20 अक्तूबर तक डेंगू के 93 मामले आ चुके हैं। नड ब्लाॅक में अब तक डेंगू के मामले 300 के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि जिले में मलेरिया विभाग के 45 कर्मचारी केवल डेंगू हाॅट स्पाट को ही देख रहे हैं। मरीज के घर के साथ-साथ आसपास के घरों में दवा का स्प्रे किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में डेंगू के 27 मरीजों का उपचार किया गया है। सभी चार पांच दिन में ठीक हो गए। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू मच्छर भी कम हो जाएंगे। फिर भी जिला अस्पताल में सभी प्रबंध हैं। डेंगू के मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। इसमें 9 अलग-अलग केबिन बनाए गए हैं। इनमें ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन

- डॉ. मोहिंदर कुमार, अधीक्षक
जिला अस्पताल सांबा
लोग बोले- नगर परिषद ने कम करवाई फाॅगिंग
पूर्व सरपंच रविंदर सिंह, मनोज शर्मा, नीलम सिंह, कमल भट्टी के अनुसार कस्बे के नगर परिषद की वार्ड से ही अधिक डेंगू के मरीज सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने पहले से ही जिला प्रशासन को अवगत करवाया था कि नया बस अड्डा, आराजी मोहल्ला, चकमंगा, मंडी डसांला, इंदिरा कालोनी, रख अंब टाली क्षेत्र से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं। इन क्षेत्रों में हर रोज दवा का स्प्रे और फागिंग की जाए। दवा का स्प्रे करने पर भी डेंगू मच्छर खत्म नहीं हो रहा है। हाॅट स्पाट क्षेत्रों में रहने वाले लोग चिंतित हो रहे हैं। क्षेत्रों में साफ-सफाई के सुचारू नहीं होने से भी डेंगू मच्छर फल फूल रहा है। लोगों का कहना है स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दवा का स्प्रे तो कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद की ओर से फाॅगिंग कम ही हुई है। अधिक मामले आने से वह लोग भी चिंता में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें