जम्मू। पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले पांच वाहनों को सीज करते हुए 23 मवेशियों को मुक्त करवाया है।
नगरोटा पुलिस ने वन टोल प्लाजा पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान कार्रवाई करते हुए 23 पशुओं को मुक्त करवाया है। इस दौरान चालक मोहम्मद शब्बीर निवासी कन्न खस्सन को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह थाना झज्जरकोटली की पुलिस ने दो वाहनों से 21 पशुओं को मुक्त करवाया। चालक अंधेरा होने के कारण भागने में कामयाब रहा।