बिश्नाह। पुलिस ने एक अपराधी को नौ एमएम की पिस्टल और 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पंकज सिंह उर्फ पंकू राजा निवासी कोटली मियां फतेह के रूप में हुई है। बिश्नाह पुलिस ने एक सूचना के आधार पर क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान पंकज सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं। वह मीरां साहिब पुलिस थाने के अंतर्गत हिस्ट्रीशीटर है और हाल में पीएसए के तहत सजा काटकर आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अपराध से जुड़े नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। संवाद