गांजे के साथ पकड़ा गया शिवशंकर कुमार
जम्मू। नशे के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए जम्मू पुलिस ने बिहार निवासी को 5.811 किलो गांजे के साथ काबू किया है। व्यक्ति की पहचान शिवशंकर कुमार निवासी जिला वैशाली, बिहार के रूप में हुई है।
नरवाल पुलिस ने रेलवे पुलिया के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान शिवशंकर शर्मा वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पूछताछ के लिए रोका। जब सख्ती से पूछताछ और तलाशी ली गई तो उससे 5.811 किलोग्राम गांजा मिला। इस संबंध में बाहु फोर्ट पुलिस थाने में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो