नगरोटा पुलिस स्टेशन में देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार शातिर: स्रोत पुलिस
जम्मू। कट्टे के साथ नगरोटा पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी धीरज कुमार डोडा के महल्ला का रहने वाला है। नगरोटा टीसीपी के पास रविवार सुबह पुलिस नाके पर इसे दबोचा गया।
वह उधमपुर की तरफ से जम्मू आ रहा था। इसे नाके पर सामान्य तलाशी के लिए रोका गया था। जब तलाशी ली गई तो इसके पास से कट्टा बरामद और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी का मोटरसाइकिल (जेके06बी 5059) भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कई थानों में भी धीरज के बारे में सूचना दी गई है, ताकि पता लगाया जा सके कि वह किसी और अपराध में तो शामिल नहीं है। ब्यूरो