जम्मू। कासिम नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का अज्ञात शव बरामद हुआ है। लोगों ने बाग ए बाहु पुलिस को सुचित किया कि एक युवक अचेत अवस्था में काफी देर से कासिम नगर शौचालय के बाहर पड़ा है। पुलिस ने उसे जीएमसी पहुंचाया। वहां मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया गया। पुलिस जांच कर रही है। संवाद