बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने एक व्यक्ति को 36 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिमरनजीत निवासी पुलवामा जो बिश्नाह के कनाल क्षेत्र में रह रहा है, बुधवार रात पुलिस ने बलोल नाके पर पकड़ा। उसके कब्जे से 36 बोतल देसी शराब बरामद की गई। वह इन बोतलों को कहां पर सप्लाई कर रहा था। इसका पता लगाने में बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस जुट चुकी है। संवाद