फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खौड़ के सीमावर्ती गांव भगवान चक्क के पास संदिग्ध पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पुलिस थाना खौड़ की पलांवाला पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र के गांव भगवान चक्क के नजदीक से पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति न ही बोल रहा है और न ही सुन रहा है। उसके पास से दो छोटे मोबाइल फोन सेट बरामद हुए हैं लेकिन उन दोनों मोबाइल फोन में सिम कार्ड नहीं है। उस व्यक्ति के पास से किसी भी तरह का कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।
विज्ञापन

बता दें, जिस स्थान से पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़ा है। पिछले दिनों उसी क्षेत्र के आसपास एक से दो किलोमीटर के भीतर से पुलिस और सेना ने ड्रोन के जरिये सीमा पार से आया असलहा बरामद किया था। पुलिस ने पकड़े गये संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें