फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: श्रीनगर में ट्रक की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत, दूसरा घायल 

Sat, 05 Feb 2022 05:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में हुए सड़क हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के परिमपोरा में फल मंडी के पास ट्रक की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत और दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान संजय कुमार और रफीक अहमद  रोड ओपनिंग पार्टी (RoP) का हिस्सा थे। शनिवार सुबह हुए हादसे में घायल दोनों जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि रफीक अहमद को भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें