अब्दुल्ला ने पार्टी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में संवाददाताओं से कहा, क्या हम पाकिस्तान से सलाह करके मंत्री नियुक्त करते हैं? फिर हमें उनसे यह अपेक्षा क्यों करनी चाहिए कि वे अपने मंत्री नियुक्त करने से पहले हमसे परामर्श करेंगे? यह उनका आंतरिक मामला है और हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। वहीं चीन द्वारा लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने के राहुल गांधी के बयान पर बोलने से इनकार किया है।
2009 में अलगाववादी नेता यासीन मलिक से शादी
बता दें कि मुशाल ने कई वर्षों तक कश्मीर और भारत विरोधी अभियान चलाया है। उन्होंने 22 फरवरी 2009 को रावलपिंडी में अलगाववादी नेता यासीन मलिक से शादी की। दोनों की मुलाकात तब हुई जब यासीन 2005 में पाकिस्तान के दौरे पर था। मुशाल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री हासिल की है।