फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Result: परिणाम से गदगद उमर अब्दुल्ला, PM मोदी-महबूबा मुफ्ती का जताया आभार; CM बनने के सवाल पर दिया ये जवाब

Tue, 08 Oct 2024 11:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उमर अब्दुल्ला ने बधाई संदेश के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र के साथ रचनात्मक संबंध की आशा रखती है ताकि जम्मू-कश्मीर के लोगों को निरंतर विकास और सुशासन से लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के परिणाम में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने 48 सीटें जीती हैं। इसमें नेकां ने 42 सीटें जीती हैं। जीत के बाद नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा गठबंधन के सहयोगियों के साथ बैठक के बाद गठबंधन का नेता चुना जाएगा। इसके बाद इंडिया ब्लॉक एलजी के समक्ष जम्मू-कश्मीर में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि नेकां विधायक दल की बैठक होने दीजिए उसके बाद सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उमर ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद के लिए दावा नहीं कर रहा हूं। यह गठबंधन और निर्वाचित सदस्यों को तय करना है कि उन्हें लगता है। अगले पांच वर्षों में राज्य का नेतृत्व किसे करना चाहिए। हालांकि पार्टी प्रमुख डॉ. फारुख अब्दुल्ला ने कहा है कि प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बनेंगे। इस पर उमर ने कहा वह उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभारी हैं। लेकिन यह एनसी के विधायक दल का निर्णय है और यह निर्णय सहयोगियों द्वारा मिलकर लिया जाना है। 

उन्होंने कहा कि एनसी विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी जीत का जश्न मनाएगी। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अलगे कुछ दिनों में हम अपने विधायक दल की बैठक बुलाएंगे। इसमें एनसी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। फिर गठबंधन के साथ बैठकर तय करेंगे कि इसका नेतृत्व कौन करेगा। जब हमारे पास समर्थन पत्र आ जाएंगे, तो हम सरकार गठन के लिए एलजी के समक्ष अपना दावा पेश करेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस जनादेश ने साबित किया है कि लोगों ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा की राजनीति के खिलाफ वोट दिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर-जम्मू के ऊपरी इलाकों में वोटों का कोई विभाजन नहीं हुआ। लोगों ने सोच-समझकर अपने वोट का इस्तेमाल किया। अब गठबंधन की जिम्मेदारी है कि वह एक साफ-सुथरी सरकार दे जो लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे। 

इससे पहले बडगाम में अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में नए संगठन बनाकर उनकी पार्टी को खत्म करने के कई प्रयास किए गए, जो इस चुनाव में ध्वस्त हो गए। उन्होंने कहा कि मैं बडगाम के मतदाताओं का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वोट दिया। मुझे सफल बनाया और मुझे एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेवा करने का मौका दिया। उमर ने कहा कि इस फैसले से पार्टी की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। अब हमारा कर्तव्य है कि हम अपने काम के जरिए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें और अगले पांच सालों में हमारा यही प्रयास रहेगा। उन्होंने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने एनसी को शानदार जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

पीएम ने नेशनल कांफ्रेंस को बधाई दी, उमर अब्दुल्ला ने आभार जताया
भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव हुए। जम्मू-कश्मीर की जनता ने नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को जनादेश दिया, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं। इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी नेशनल कांफ्रेंस को जीत पर बधाई दी थी।

उमर अब्दुल्ला ने बधाई संदेश के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र के साथ रचनात्मक संबंध की आशा रखती है ताकि जम्मू-कश्मीर के लोगों को निरंतर विकास और सुशासन से लाभ मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें