फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एफएसएल में आपराधिक मामलों की जांच होगी तेज, मिलेंगे 23 नए सहायक वैज्ञानिक अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरेंसिक लैब में 2023 में 4124 मामले लंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। फोरेंसिक लैब (एफएसएल) में अपराध से जुड़े मामलों की जांच में तेजी आएगी। स्टाफ की कमी से जांच रिपोर्ट तैयार करने में देरी को कम करने के लिए जल्द 23 नए सहायक वैज्ञानिक अधिकारी मिलेंगे। इन अधिकारियों की नियुक्ति के लिए जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड जेकेएसएसबी ने भर्ती परीक्षा करवाई थी, जो अंतिम चरण में है। सब कुछ ठीक रहा तो मार्च तक तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन

श्रीनगर व जम्मू की फोरेंसिक लैब में एनडीपीएस, आग, हत्या, आबकारी, दस्तावेज, जीवविज्ञान, सीरोलॉजी, फिंगर प्रिंट, साइबर, डीएनए से जुड़े अपराधों की जांच होती है। हालांकि कर्मचारियों की कमी से दोनों संभाग की लैब में करीब एक-एक हजार मामलों की जांच अभी लंबित है। जम्मू संभाग की लैब में 2023 से फरवरी 2024 तक जीवविज्ञान, सीरोलॉजी से जुड़े अपराधों में 54 मामले लंबित हैं। एनडीपीएस के 55 के करीब मामले, दस्तावेजों की जांच से जुड़े 60 से अधिक मामले लंबित हैं। जम्मू-कश्मीर फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की अधिकारिक वेबसाइट के तहत 2023 में 4124 मामले लंबित हैं, जबकि 2022 में 4177 मामले लंबित थे। ऐसे में नए वैज्ञानिक अधिकारियों की नियुक्ति में न सिर्फ श्रम बल की कमी कुछ हद तक दूर होगी, बल्कि जांच रिपोर्ट तैयार करने में भी तेजी आएगी। 23 पदों में तीन सहायक वैज्ञानिक अधिकारी नारकोटिक्स, पांच रसायन विज्ञान और विषय विज्ञान वैज्ञानिक, दो साइबर फॉरेंसिक वैज्ञानिक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें