फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ओडिशा में ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 19वीं राष्ट्रीय आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए ऑल जेएंडके ताइक्वांडो एसोसिएशन (एजेकेटीए) की टीम शनिवार को ओडिशा के लिए रवाना हुई। पार्षद द्वारका चौधरी ने चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाओं के साथ टीम को हरी झंडी दिखाई। चैंपियनशिप में प्रदेश के 23 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इनमें आठ महिला खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता ओडिशा के राउरकेला में 27 से 29 दिसंबर तक होगी। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों में गीतांश ठाकुर, हसीब इम्तियाज, सुधीर राठौड़, वासु राठौड़, कार्तिक ठाकुर, वीरादित्य बडयाल, आदित्य शर्मा, सिमरन, हिमाद्री सिंह, नामिका महाजन, पवनीत कौर, संतुष्टि, स्पर्श, आयुष महाजन, हार्दिक गुप्ता, सायांश भट, हाजिक हामिद, विक्रम सिंह, आध्या गुप्ता, शौर्य शर्मा और भाविन ठाकुर शामिल हैं। यह दल मुख्य कोच मुकेश ठाकुर और टीम मैनेजर सचिन कुमार के विशेष मार्गदर्शन में है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें