फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बढ़ेगी एनसीसी कैडेटों की संख्या, उधमपुर में वायु सेना की इकाई होगी स्थापित

Mon, 02 Oct 2023 10:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इसके लिए जम्मू व कश्मीर संभाग में एक-एक बटालियन बढ़ाई जाएगी। उधमपुर में वायु सेना की एक इकाई स्थापित की जा रही है। यह बात एनसीसी निदेशालय जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के उप महानिदेशक ब्रिगेडियर वीके शर्मा ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत में कही।
विज्ञापन
ncc shimla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में राष्ट्रीय कैडेटों की संख्या बढ़ेगी। इसके लिए जम्मू व कश्मीर संभाग में एक-एक बटालियन बढ़ाई जाएगी। उधमपुर में वायु सेना की एक इकाई स्थापित की जा रही है। यह बात एनसीसी निदेशालय जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के उप महानिदेशक ब्रिगेडियर वीके शर्मा ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत में कही।

विज्ञापन


ब्रिगेडियर शर्मा ने कहा, कश्मीर के युवाओं ने राष्ट्रीय कैडेट कोर में शामिल होने में विशेष दिलचस्पी दिखाई है। केंद्र सरकार देश भर में और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में एनसीसी में रिक्तियां बढ़ाने की योजना बना रही है। कश्मीर में युवाओं की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, वे आगे आ रहे हैं और वे एनसीसी में शामिल होने के लिए बहुत उत्सुक हैं। जम्मू-कश्मीर में 27,000 कैडेटों की स्वीकृत संख्या है, परंतु लड़कों और लड़कियों दोनों के कुछ स्थान खाली हैं।

ब्रिगेडियर शर्मा नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले विजेता कैडेटों को सम्मानित करने के लिए नगरोटा में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर पहुंचे थे। इस 12 दिवसीय शिक्षण शिविर में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने वाले 17 एनसीसी निदेशालयों से लगभग 1,547 कैडेटों (867 लड़के और 680 लड़कियां) ने 19 से 30 सितंबर तक भाग लिया।
विज्ञापन


लड़के चौथे व लड़िकयां 14वें स्थान पर
उप महानिदेशक ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान हमारे निदेशालय ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। कुल मिलाकर हमारा निदेशालय लड़कों के वर्ग में चौथे और लड़कियों के वर्ग में 14वें स्थान पर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें