जम्मू में कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : एजेंसी
जिला जम्मू में कोरोना के सर्वाधिक संक्रमित मामलों का मिलना जारी है। प्रदेश में एक यात्री समेत 85 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें सबसे अधिक जम्मू से 28 मामले हैं। इसी जिले में प्रदेश में सर्वाधिक 216 सक्रिय मामले हैं। अस्पतालों में भी गंभीर मरीजों की भर्ती हो रही है।
राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी कोविड संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 716 पहुंच गया है। जम्मू में शनिवार को सिर्फ सात ही मरीज रिकवर हुए। प्रदेश के सभी बीस जिले कोविड से प्रभावित हैं।
उधमपुर में 5, डोडा, पुंछ और रियासी में 1-1 मामले मिले हैं। श्रीनगर में 9, बारामुला में 6, बड़गाम में 4, पुलवामा में 8, अनंतनाग में 13, बांदीपोरा में 8 और कुलगाम में 1 संक्रमित मामला मिला है। प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों में 102 पीड़ितों को होम सर्विलांस पर रखा गया है।
पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 3262 कोविड परीक्षण किए गए। प्रदेश में कोविड परीक्षण बढ़ाने के साथ संक्रमित मामलों में इजाफा हुआ है। फिलहाल एयरपोर्ट और जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के कोविड परीक्षण शुरू नहीं किए गए हैं। साइकाइटरी अस्पताल जम्मू में रेपिड और आरटीपीसीआर कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं।