जम्मू। त्रिकुटा नगर जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में सोमवार को हुए एक कार्यक्रम में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं एनएसयूआई जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज मन्हास और अपनी पार्टी के नेता सोहन लाल वालिया समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश की ताकत हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों से युवा प्रेरित हुए हैं। युवा विकसित भारत 2047 मिशन को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। इस दौरान महासचिव डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल, उपाध्यक्ष असीम गुप्ता, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात सिंह, भाजयुमो के महासचिव अखिल प्रशर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो