फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईटीआई में प्रवेश के लिए अब 16 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने की प्रक्रिया को 16 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कौशल विकास निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इससे पहले आईटीआई में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 मई थी। आदेश के अनुसार, अलग-अलग निजी और सरकारी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लेने वाले इच्छुक विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए हार्ड कॉपी के साथ ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 16 जून तक खुला रहेगा। आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 8वीं है। वहीं कुछ ट्रेड 12वीं की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भी उपलब्ध हैं। इसकी विस्तार से जानकारी वेबसाइट www.jkdsd.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें