फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब सरकारी स्कूलों में खुलेंगे ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 188 स्कूलों को किया गया चिन्हित
विज्ञापन

- बच्चे कर सकेंगे अभ्यास, दिसंबर 2025 तक होगा प्रोजेक्ट पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी हायर सेकंडरी स्कूलों में ओपन जिम की सुविधा भी मिलेगी। यहां पर बच्चे सुबह और शाम को कसरत कर सकेंगे और शरीर को तंदरुस्त रख सकेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश से 188 स्कूलों को चिन्हित किया गया है। औसत हर जिले में नौ स्कूलों में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्कूलों में सुविधा मिलने से हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा। इस पर सात करोड़ 52 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। काम अप्रैल माह से शुरू होगा। काम पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2025 में पूरा होगा। जिम स्थापित करने का उद्देश्य बच्चों को निरोग रखना है। मौजूदा समय में बच्चे स्कूलों में खाली समय में खेलों में ही समय पास करते हैं। व्यायाम करने के लिए कोई सुविधा नहीं है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों को राशि आवंटित कर दी गई है। काम के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। जिम स्कूलों में खेल मैदानों में ही स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


खेल मैदानों में होंगे स्थापित
188 स्कूलों में जिम की सुविधा दी जा रही है। खेल मैदानों में ही जिम स्थापित होंगे। सात करोड़ 52 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- बिलाल रर्शीद, उपनिदेशक प्लानिंग, समग्र शिक्षा अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें